ज़मीनखोरों के ज़मीनी धंधे, शिक्षा और राजनीती के नाम पर 24

18-07-2025       (Interactions और किस्से-कहानियाँ? 12)

काली थार HR 000 और 4 नंबर पे

दूसरी तरफडिफेंस का या शायद हरा सा रंग DL 9C?  

चलो कोई सीन घड़ते हैं 

नहीं 

उससे पहले थोड़ा ऑनलाइन इंटरेक्शन्स की तरफ देखते हैं 

आपको कोई हकीकत की ज़िंदगी का सीन देखकर, जाने क्यों किसी गाने के कोई बोल याद आते हैं, खम्बे जैसी खड़ी है, लड़की है या छड़ी है? कौन-सा गाना है ये? अजीब-सा है शायद कोई काफी पुराना, यही सोचते-सोचते आप YouTube खोलते हैं। और जाने क्यों किसी और ही विडियो पर आपकी निगाह टिक जाती हैं। पहले ये देखते हैं, क्या बला है?     

The Odyssey 2026

Release date 17 July, 2026

मुझे ढिशूम-ढिशूम या ज्यादा हिंसा वाली मूवी पसंद नहीं आती। तो क्या बकवास है ये? पानी, आग, पथ्थर, अजीबोगरीब हथियार और मारकाट? छोड़ो। 

चलो कोई सीन घड़ते हैं 

एक तरफ काली थार HR 000 और 4 नंबर पे? चलो रख लो कोई खास नंबर। एक बुजुर्ग औरत के घर के बाहर खड़ी है। और उसमें कोई नौजवान बैठा है। शायद किसी का इंतजार कर रहा है। गाडी के आगे कोई बिजली का खम्बा है और साथ वाले घर की खिड़कियाँ एक साइड। 

दूसरी तरफ एक और गाडी खड़ी है। डिफेंस का या शायद हरा सा रंग DL 9C? फिर से एक बुजुर्ग के घर के बाहर। हालाँकि उतनी बुजुर्ग नहीं, जितनी दूसरी बुजुर्ग औरत। इसमें कोई नहीं है। मगर, इसके आगे भी एक बिजली का खम्बा है।  

दोनों औरतें अपने-अपने घरों पे अकेली रहती हैं। क्यों?

जो थोड़े ज्यादा बुजुर्ग हैं, उनके 5 बच्चे हैं। एक लड़की, सबसे छोटी शायद। और चार लड़के। सब आसपास के शहरों में ही रहते हैं। मगर कभी-कभार सिर्फ लड़की ही आती है शायद, उनसे मिलने। एक आध बार शायद उनका एक लड़का भी।    

दूसरी बुजुर्ग औरत का एक ही लड़का था। वो शायद से बुखार बिगड़ने की वजह से नहीं रहा, काफी साल पहले। इन दोनों गाड़ियों के बीच में दो घर हैं। एक रोड पर ही। और दूसरे घर की गली जाती है अंदर की तरफ। इसी रोड वाले घर के पीछे है वो घर। एक लड़की इन गाड़ियों को बड़े ध्यान से निहारते हुए घर के अन्दर जाती है। थोड़ी-थोड़ी बारिश आ रही है, जो जल्दी ही तेज हो जाती है। और ऐसे लग रहा है, जैसे, किसी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही हो। जैसे पिछे दुबई की आर्टिफीसियल बारिश। एक आध मिनट बाद ही अंदर से बाहर कुछ लोग आते हैं। एक, काली थार में बैठ कर चले जाते हैं। और एक उस हरी-सी गाडी में। बाकी वापस घर के अंदर। 

ऐसे लग रहा था, जैसे, एक तरफ उन बुजुर्गों ने गाड़ियों को बाहर कर दिया हो? और दूसरी तरफ? गाड़ियों वालों ने या राजनितिक सिस्टम ने उन बुजुर्गों को अकेला? एक के तो कोई बच्चा नहीं है। मगर, जिनके चार-चार लड़के हों, वहाँ क्या कहा जाए?    

हर किसी की ज़िंदगी में शायद अपनी ही किस्म के झमेले हैं। तो अपने ही माँ या बाप के लिए वक़्त कहाँ होगा? या हो भी तो शायद, पीढ़ियों की दूरी होगी? Generation Gap? या शायद हर घर की अपनी ही कहानी है। मगर ये कहानियाँ जाने क्यों, ऊपर से तो किसी सिस्टम के कोढ़ में रची बसी सी लगती हैं? या सब Random है?

ओह ! भूल ही गई। सालों बाद किसी को उस घर पर देखा। या शायद उस घर के 2 हिस्से होने के बाद, पहली बार? ऐसे कैसे? जिससे मिलने आना था, उसके तो आते ही चल दिए? क्यूँकि, जवाब नहीं हैं, उसके सवालों के? पिछले कुछ सालों के हादसे कह रहे हैं, की जहाँ कहीं मुझसे छुपम-छुपाई या मुझे बाहर रख उस घर में कोई अहम फैसला हुआ है, तभी काँड हुए हैं। 

तुम्हे क्या लगता है, तुम मेरे बैगर उस ज़मीन का फैसला कर सकते हो? ये कोर्ट्स के लिए। ऐसे कोर्ट्स, जिन्होंने लड़कियों को महज़ प्रॉपर्टी बना कर मरने के लिए छोड़ है। पढ़ी लिखी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने वाली वयस्क लड़कियों के एकाउंट्स तक कोई और ही, उनकी मर्जी के बिना, नही, विरोध के बावजूद कहना चाहिए, अपने ही हिसाब-किताब की सुविधा अनुसार ईधर-उधर कर रहे हैं ? अरे, सिर्फ लड़कियों के ही नहीं। लड़कों के भी, अगर वो किसी भी तरह से कमजोर पड़ रहे हैं। लूटो, खसूटो और चलता कर दो दुनियाँ से? बहाने तुम्हारे जैसे आदमखोरों के पास हज़ारों हैं। अब ये भी आप में से ही कुछ बताते हैं, वो भी अजीबोगरीब साक्ष्यों के साथ?

चलो, थोड़ा और समझने के लिए कोई और, हकीकत की दुनियाँ की कहानी सुनते हैं।  

Published by Vijay Dangi

Curious at life, evolved with molecular and synthetic media. Author? Researcher? Academician? Writer? Science Communicator?

Leave a comment